Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज टली

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' अब छह सितंबर को रिलीज नहीं होगी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को तुरंत सर्टिफिकेट देने का आदेश देने से इनकार कर दिया। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि अगर ऐसा किया तो ये मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश का खंडन होगा। बता दें कि अभी तक कंगना रनौत की फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है।

हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को निर्देश दिया है कि वो फिल्म के संबंध में पेश की गई आपत्तियों पर विचार करे। अदालत के इस आदेश के मद्देनजर फिल्म की अब रिलीज दो हफ्ते के लिए टल गई है। पहले फिल्म छह सितंबर को रिलीज होनी थी। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को कंगना रनौत निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ को सर्टिफिकेट देने का निर्देश देने का अनुरोध किया था।

याचिका में दावा किया गया है कि सेंसर बोर्ड के पास सर्टिफिकेट तैयार है। लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद कानून और व्यवस्था के बिगड़ने की आशंका पर वो इसे जारी नहीं कर रहा। जस्टिस बी. पी. कोलाबावाला और जस्टिस फिरदौस पूनीवाला की बेंच ने बुधवार को निर्माता की इस दलील को स्वीकार कर लिया कि सर्टिफिकेट तैयार है, लेकिन जारी नहीं किया गया।

फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई रही हैं। ये फिल्म विवादों में घिर गई क्योंकि शिरोमणि अकाली दल सहित कई संगठनों का आरोप है कि इसमें सिख समुदाय को और ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है।