Breaking News

नेपाल: बालेन शाह के पक्ष में प्रचंड बहुमत, ओली समेत कई दिग्गज बुरी तरह हार की कगार पर     |   ईरान का एयरस्पेस जल्द अपने कंट्रोल में लेगा अमेरिका- व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव का दावा     |   पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें ₹55/लीटर बढ़ाकर क्रमशः 335 और 321 रुपये कर दी गईं     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से नहीं गुजर सकते इजरायल-यूएस के जहाज: ईरान     |   ईरानी राष्ट्रपति की पुतिन से फोन पर बात, ताजा हालात पर चर्चा हुई     |  

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह, कृति सेनन और मनीष मल्होत्रा

रणवीर सिंह, कृति सेनन और मनीष मल्होत्रा महादेव की नगरी वाराणसी पहुंचे। इस दौरान सभी एथनिक अंदाज में नजर आए। साथ ही सभी ने भगवान के दर्शन किए।  सामने आए वीडियो में रणवीर सिंह अपने एक्सपीरियंस भी शेयर करते दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो अगली बार अपनी मम्मी और वाइफ दीपिका को भी दर्शन के लिए साथ लेकर आएंगे। 
पहली बार काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर रणवीर सिंह को बहुत अच्छा अनुभव हुआ। वो कहते हैं, 'मैं शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा हूं। जीवन भर हम शिव जी के भक्त रहे हैं और पहली बार काशी दर्शन करने आए हैं। मैं चाहूंगा अगली बार में मां और पत्नी को साथ लेकर आऊं।