Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

India Got Latent row: NCW के सामने पेश हुए रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा

कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों के सिलसिले में रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए। सूत्रों ने बताया कि शो के निर्माता सौरभ बोथरा और तुषार पुजारी तथा कमेडियन जसप्रीत सिंह और यूट्यूबर आशीष चंचलानी के वकील भी पैनल के समक्ष पेश हुए। 

आयोग ने शो में इलाहाबादिया, मखीजा, रैना, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी द्वारा की गई अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों को गंभीरता से लिया था और उन्हें तथा पुजारी और बोथरा को तलब किया था। रैना के शो में माता-पिता और यौन संबंधों पर टिप्पणी करने के लिए इलाहाबादिया के खिलाफ कई प्राथमिकियां दर्ज कराई गई हैं।

हालांकि उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबादिया को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। न्यायालय ने साथ ही टिप्पणियों को ‘‘अश्लील’’ करार देते हुए कहा कि उनका ‘‘ दिमाग गंदा’’ है जो समाज को शर्मसार करता है।