Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

Rajeev Khandelwal ने पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने पर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड अभिनेता राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) ने हाल ही में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस मुद्दे पर अपने विचार साझा किए और इसे राजनीति से प्रेरित बताया।

राजीव खंडेलवाल ने कहा कि जहां अमन चैन हो सकता है, वहां भी हिंदू - मुस्लिम की बात करके चीजें खराब कर दी जाती हैं। बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने के बारे में बोलते हुए कहा,

"नहीं नहीं, ये राजनीति है। बहुत गलत है। लोगों को बैन करने वाले कौन होते हैं राजनेता। हमारी राजनीति कुछ चीजों को तय करती है। जहां पर प्यार बढ़ सकता है, उस प्यार को भी आप बढ़ाने नहीं दे रहे, चाहे किसी भी कारण से। इसलिए, मुझे ये समझ में नहीं आता।"