Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

बेटे वेदांत की दूसरे स्टार किड्स से तुलना पर भड़के आर माधवन

बॉलीवुड ऐक्टर आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म 'शैतान' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे है। फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, साथ ही उनकी जबरदस्त ऐक्टिंग के भी सब दीवाने हो गए है। फिल्म में उनके डरावने अवतार ने सभी को चौक कर रख दिया है। 

ऐक्टर के बेटे वेदांत माधवन अन्य स्टार किड्स की तरह फिल्मों में नहीं बल्कि स्विमिंग लाइन में अपना नाम कमा रहे है, वो कई पुरुस्कार भी जीत चुके है। वेदांत माधवन की तुलना अक्सर दूसरे स्टार किड्स के साथ होती रहती है जिस पर आर माधवन ने अपनी राय साझा की है। 

ऐक्टर का कहना है कि हर बच्चा अपनी काबिलियत के हिसाब से काम कर रहा है और एक बच्चे की तुलना दूसरे बच्चे से करना बिल्कुल ठीक नहीं है।