Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

भारत पहुंची एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस, मुंबई को कहा 'मेरी जान'

एक्ट्रेस-प्रोड्यूशर प्रियंका चोपड़ा जोनस बुधवार शाम को भारत पहुंचीं। व्हाइट कलर की एथलीजर वियर पहने हुए, उन्हें अपने सुरक्षा गार्डों के साथ मुंबई के एक एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया। 42 साल की प्रियंका ने एयरपोर्ट के बाहर पैपराज़ी को पोज़ दिया और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अपने विमान के शहर में उतरने की वीडियो के साथ लिखा, "मुंबई मेरी जान।" उनकी यात्रा का मकसद अभी पता नहीं चला है। पिछले महीने, प्रियंका आदिनाथ कोठारे अभिनीत अपनी मराठी फ़िल्म "पानी" का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए मुंबई आई थीं।