Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

'द फैमिली मैन' सीजन थ्री का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर में मनोज बाजपेयी आए नजर

स्ट्रीमिंग सर्विस प्राइम वीडियो ने मंगलवार को अपनी हिट वेब सीरीज "द फैमिली मैन" के तीसरे सीजन का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। स्ट्रीमर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर सीरीज के लीड स्टार मनोज बाजपेयी की तस्वीर के साथ उनका पहला लुक शेयर किया। प्राइम वीडियो ने कैप्शन में लिखा, "हमारे फैमिली मैन पर सभी की निगाहें हैं। #द फैमिली मैन ऑन प्राइम, नया सीजन जल्द ही आ रहा है।" 

राज निदिमोरू और कृष्णा डीके द्वारा निर्मित और निर्देशित प्राइम वीडियो एक्शन थ्रिलर सीरीज में मनोज बाजपेयी, प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा सहित कई पुराने कलाकार नजर आएंगे। 

सुमन कुमार और राज एंड डीके द्वारा लिखित, "द फैमिली मैन" सीजन थ्री में मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी का किरदार फिर से निभाते दिखाई देंगे। सीरीज में मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखने वाले श्रीकांत वर्ल्ड क्लास जासूस हैं। 

सीरीज के तीसरे सीजन में श्रीकांत राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मंडरा रहे खतरे का सामना करते दिखेंगे। साथ ही पारिवारिक जीवन को बैलेंस करते और अपनी पत्नी सुचित्रा (प्रियमणि द्वारा अभिनीत) के साथ अपने रिश्ते को सुधारने के लिए कोशिश करते नजर आएंगे।  

2019 के आखिर में प्राइम वीडियो पर रिलीज "द फ़ैमिली मैन" के पहले सीजन को शानदार समीक्षा मिली। दूसरे सीजन में सामंथा रूथ प्रभु भी थीं, जिसका प्रीमियर 2021 में हुआ और आलोचकों ने भी इसकी तारीफ की थी।