Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

प्रसार भारती ने लॉन्च किया WAVES OTT प्लेटफॉर्म, अब भारतीयों को मिलेगा मुफ्त मनोरंजन

सरकार की तरफ से लोगों के मनोरंजन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रसार भारती की तरफ से OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया गया है। साथ ही प्रसार भारती ने हर भाषा का ध्यान रखा है। 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में इसे लॉन्च किया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव और गोवा के मुख्यमंत्री भी इस दौरान मौजूद थे। भारत का विश्वसनीय दूरदर्शन भी अब OTT पर मौजूद होगा। 

प्रसार भारती की तरफ से इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी किया गया था। साथ ही जानकारी दी गई थी कि इसे अलग-अलग भाषाओं में लॉन्च किया गया है। पोस्ट में लिखा था, 'प्रसार भारती ने IFFI में WAVES ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। प्लेटफॉर्म का टारगेट क्लासिक कंटेंट और कंटेम्परेरी प्रोग्रामिंग का एक समृद्ध मिश्रण पेश करके एडवांस डिजिटल रुझानों को अपनाते हुए पुरानी यादों को ताजा करना है।' वेव्स पर आपको 65 लाइव चैनल्स समेत कई सुविधाएं मौजूद होने वाली हैं।

Waves पर वीडियो-ऑन-डिमांड, फ्री-टू-प्ले गेमिंग, रेडिया ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, लाइव टीवी स्ट्रीमिंग, 65 लाइव चैनल्स, वीडियो और गेमिंग कंटेंट के लिए ऐप, और साइब शॉपिंग की सुविधा दी जाएगी। यहीं पर यूजर्स को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) की सुविधा भी मिलने वाली है। ये सभी सुविधाएं 12 से ज्यादा भाषाओं में मिलने वाली हैं। प्रसार भारती का कहना है कि इस ऐप को बनाते समय हर भारतीय का ध्यान रखा गया है। यही वजह है कि इसमें हर भारतीय के हिसाब से सुविधाओं को ऐड किया गया है।

Netflix, Jio Cinema और Hotstar पहले ही मार्केट में मौजूद हैं। इन सभी का एक तरफा कब्जा है। लेकिन वेव्स की हाल ही में एंट्री हुई है। इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी। ये उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद होने वाला है जो बिना सब्सक्रिप्शन के कंटेंट का एक्सेस चाहते हैं। यानी आपको अलग से कुछ पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।