Breaking News

भारत ने पाइपलाइन समझौते के तहत बांग्लादेश को भेजी 5,000 टन डीजल की खेप     |   चंडीगढ़ में IDFC First बैंक में फिर घोटाला, करीब 116.84 करोड़ रुपए का गबन     |   US का आदेश, मिडिल-ईस्ट से वापस लौटें अमेरिकी राजूदत और उनके परिवार     |   तेल की कीमतों में गिरावट का बाजार पर असर, सेंसेक्स 650 अंक ऊपर, निफ्टी 200 अंक बढ़ा     |   मिडिल-ईस्ट संकट का भारत पर असर, गैस सप्लाई की वजह से मुंबई के 20% होटल बंद     |  

लॉरेंस गैंग की धमकी के बाद पवन सिंह पहुंचे मुंबई क्राइम ब्रांच

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने सूपस्टार पवन सिंह बिग बॉस 19 के फिनाले में गेस्ट बनकर पहुंचे थे, जहां उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया। लेकिन इसी वजह से वह अब विवादों और धमकियों के घेरे में आ गए हैं। पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान के साथ मंच साझा न करने की धमकी दी गई थी, बावजूद इसके उन्होंने शो में शामिल होकर परफॉर्म किया ।

यह मामला अब और गंभीर हो गया है। पवन सिंह को कार्यक्रम से ठीक पहले एक धमकी भरा फोन कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और उन्हें सलमान खान के साथ मंच पर न जाने की चेतावनी दी। इतना ही नहीं, कॉल में पवन सिंह से मोटी रकम की मांग भी की गई थी और कहा गया था कि अगर उन्होंने चेतावनी नहीं मानी, तो उन्हें भविष्य में काम करने नहीं दिया जाएगा।

इस पूरे मामले के बाद पवन सिंह ने मुंबई पुलिस में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज करवाई हैं। उनके द्वारा यह मामला मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को सौंपा गया है। पुलिस अब धमकी देने वाले व्यक्तियों की पहचान और लोकेशन की जांच कर रही है। इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग कलाकारों को इसी तरह धमकी दे चुका है। हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा न करने की चेतावनी दी गई थी, जब सलमान उनके शो में गेस्ट बनकर आए थे। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, जबकि पवन सिंह ने अपनी सुरक्षा को लेकर अधिकारियों से मदद की मांग की है।