दिल्ली के नवनियुक्त उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू 11 मार्च को लोक निवास में शपथ ग्रहण करेंगे। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पूर्व राजनयिक संधू को राष्ट्रीय राजधानी के 23वें उप-राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि समारोह बुधवार अपराह्न 1:30 बजे आयोजित किया जाएगा। उनके पूर्ववर्ती विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
लोक निवास (पूर्व में राज निवास) में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि सक्सेना शुक्रवार को लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले दिन में, नए उपराज्यपाल लोक निवास पहुंचे और सक्सेना से मुलाकात की। साल 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी संधू (63) अमेरिका के मामलों के सबसे अनुभवी भारतीय राजनयिकों में से एक हैं।
उन्होंने वाशिंगटन डीसी में भारतीय मिशन में कई बार अपनी सेवाएं दीं। वह फरवरी 2020 से जनवरी 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत रहे। इससे पहले, उन्होंने जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक वाशिंगटन स्थित दूतावास में उप मिशन प्रमुख और 1997 से 2000 तक प्रथम सचिव (राजनीतिक) के रूप में कार्य किया, जहां उन्हें अमेरिकी संसद के साथ संपर्क स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। संधू जुलाई 2005 से फरवरी 2009 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में भी तैनात रहे। उन्होंने 2024 में पंजाब के अमृतसर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
तरनजीत सिंह संधू कल दिल्ली के 23वें उप-राज्यपाल के रूप में लेंगे शपथ
You may also like
बंगाल चुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन तैयार, 80 हजार बूथों पर होगी वोटिंग, वेबकास्टिंग से होगी निगरानी.
ईरान के सीरी द्वीप पर मिसाइल हमला, बागेश्वर का युवक बाल-बाल बचा, अगले महीने शादी.
Middle East संकट के बीच Air India का बड़ा फैसला, शुरू होंगी 78 अतिरिक्त उड़ानें.
PM मोदी ने नेपाल के नेताओं रबी लामिछाने और बालेंद्र शाह से की बात.