Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

PV Sindhu Engagement: इंडियन बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की हुई सगाई!

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने सगाई कर ली है. शनिवार (14 दिसंबर) को IT प्रोफेशनल वेंकट दत्ता साई के साथ उनकी इंगेजमेंट सेरेमनी हुई. इस बैडमिंटन प्लेयर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी. सिंधु के शादी के फंक्शन 20 दिसंबर से शुरू होंगे. उनके परिवार ने बताया कि 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक भव्य शादी का रिसेप्शन भी होगा.

पीवी सिंधु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें सगाई समारोह की एक फोटो है. फोटो में देखा जा सकता है कि पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता जीवन के इस स्पेशल डे पर कितने खुश हैं. दोनों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान एक दूसरे के प्रति प्रेम को दर्शा रही है. हाथों में रिंग पकड़े हुए इस कपल ने केक कटिंग कर इस पल को और खास बनाया. सिंधु ने इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में लेबनानी लेखक खलील जिब्रान का एक क्वोट लिखा, 'जब प्रेम आपकी बुलाए, तो उसे फॉलो करो, क्योंकि प्रेम अपने अलावा कुछ नहीं देता.'

यह कपल 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. सिंधु की शादी की घोषणा दो सप्ताह पहले लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल में खिताब जीतने के कुछ ही दिनों बाद हुई. सिंधु की शादी का जश्न 20 दिसंबर को उदयपुर में शुरू होगा और 22 दिसंबर को शादी होगी. बैडमिंटन स्टार ने शादी के लिए दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई लोगों  को इन्विटेशन दिया है.