Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

प्रधानमंत्री मोदी आज सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो’ का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम राजधानी स्थित सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो’ के रजत जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को शाम लगभग 7:30 बजे सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत समारोह, जहान-ए-खुसरो 2025 में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक रहे हैं और इसके अनुरूप, वह जहान-ए-खुसरो में भाग लेंगे जो सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है।

ये आयोजन अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है। वर्ष 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली द्वारा शुरू किए गए इस महोत्सव का आयोजन रूमी फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है।

इस महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी से दो मार्च तक होना है। महोत्सव के दौरान, प्रधानमंत्री तेह बाजार (टीईएच- द एक्सप्लोरेशन ऑफ द हैंडमेड) का भी दौरा करेंगे, जिसमें एक जिला-एक उत्पाद शिल्प और देश भर से अन्य विभिन्न उत्तम कलाकृतियां, हस्तशिल्प और हथकरघा पर लघु फिल्में शामिल होंगी।