Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

OTT प्लेटफॉर्म्स पर PAK कंटेंट बैन, सरकार ने लगाई रोक !

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे घमासान के बीच ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए भारतीय सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। बता दें कि जहां पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब जहां भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं, वहीं एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इससे पहले भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया था और अब सरकार ने OTT पर दिखाए जा रहे पाकिस्तानी कॉन्टेंट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार की तरफ से ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

नोटिस में कहा गया,“राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, भारत में संचालित सभी ओटीटी प्लेटफार्मों, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों और बिचौलियों को सलाह दी जाती है कि वे तत्काल प्रभाव से वेब-सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग मीडिया कंटेंट को बंद कर दें, चाहे वह सदस्यता आधारित मॉडल पर उपलब्ध हो या जिसका मूल पाकिस्तान में है।”

भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से शुरू हुई दुश्मनी ने वित्तीय बाजारों को प्रभावित किया है। भारतीय रुपये पर नॉन-डिलीवरी फॉरवर्ड्स ने कमजोरी का संकेत दिया है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस कॉर्पोरेशन के अनुसार, भारतीय हमलों के बाद एहतियाती कदम उठाते हुए पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।