Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

पवन कल्याण की फिल्म 'OG' को मिली रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

एक्टर पवन कल्याण की फिल्म "ओजी" 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है, जिन्होंने पहले "साहो", "रन राजा रन" और "केए" जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फिल्म को डी. वी. वी. दानय्या और कल्याण दासारी ने अपने प्रोडक्शन बैनर डीवीवी एंटरटेनमेंट तले बनाया है।

"ओजी" में प्रियंका मोहन और इमरान हाशमी भी हैं, जो इस प्रोजेक्ट के साथ अपना तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं। इसका संगीत थमन एस. ने दिया है। पहले ये फिल्म सिनेमाघरों में 27 सितंबर को रिलीज होने वाली थी।