Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

बिग बी के एंजियोप्लास्टी की खबर निकली फर्जी

सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो फोटो वाइरल होती रहती है, कभी कोई वीडियो फैक होती तो कभी उन्में सचाई। बॉलीवुड स्टार्स की भी फैक फोटो, वीडियो आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वाइरल होती रहती है। अभी हाल ही में बिग बी अमिताभ बच्चन का भी एक फैक वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है। 

वीडियो में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एंजियोप्लास्टी कराते   हुए देखा जा सकता है। हालांकि ये खबर फर्जी निकली। जिसका खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने किया। फेक वीडियो के बाद बिग बी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आया जिसमें वो बेटे अभिषेक बच्चन के साथ दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में आईएसपीएल मैच देखते हुए नजर आए।  स्टेडियम से निकलते हुए अमिताभ बच्चन से जब उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुद बताया की वो बिल्कुल ठीक है और वो अस्पताल वाली खबर फेक है।