Breaking News

ईरान-US-इजरायल युद्ध: फ्रांस लाल सागर में 2 जंगी जहाज भेजेगा- राष्ट्रपति मैक्रों     |   महाराष्ट्र: अंबरनाथ में गणेश केमिकल कंपनी में भीषण आग, किसी के हताहत की खबर नहीं     |   लोकसभा स्पीकर हटाने के प्रस्ताव पर BJP से अमित शाह-किरेन रिजीजू समेत 8 नेता बोलेंगे     |   पश्चिमी एशिया युद्ध से अर्थव्यवस्था को नुकसान, LPG की कीमतें बढ़ीं: राहुल गांधी     |   समाजवादी पार्टी असम विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी     |  

जल्द ही बनेगा नायक का सीक्वल

बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड बना हुआ है। अब तक कई फिल्म के सीक्वल बन चुके है। हाल ही में प्राइम वीडियो ने भी कई सीक्वल फिल्मों का एलान किया है। वहीं अब अनिल कपूर स्टारर नायक के सीक्वल बनने की भी बात चल रही है। नायक के सीक्वल की जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद ने उठाई है। 

‘नायक : द रीयल हीरो’साल 2001 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, फिल्म   भले ही ब्लॉकबस्टर फिल्म न साबित हुई हो, लेकिन रिलीज के बाद लोगों ने टीवी पर इसे खूब देखा। अब फिल्म के सीक्वल की खबर सुनते ही अनिल कपूर के सभी फेंस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।