केरल संगीत और फिल्म जगत ने शुक्रवार को मशहूर गायक पी. जयचंद्रन के निधन पर शोक जताया। उनका गुरुवार को 80 साल की उम्र में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। जयचंद्रन ने मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में 16 हजार से ज्यादा गीत गाये हैं। प्रेम, लालसा एवं भक्ति भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करने वाली भावपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए उन्हें ‘भाव गायकन’ कहा जाता था।
शुक्रवार सुबह पी. जयचंद्रन का पार्थिव शरीर पूनकुन्नम के घर लाया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए फिल्म जगत से लेकर राजनैतिक हस्तियों सहित कई लोग उनके घर पहुंचे। मशहूर गीतकार और संगीत निर्देशक श्रीकुमारन थंपी, राजस्व मंत्री के. राजन, वन मंत्री ए. के. ससींद्रन, दिग्गज कथकली कलाकार कलामंडलम गोपी, गीतकार रफीक अहमद, कांग्रेस नेता वी. एम. सुधीरन और कई लोगों ने दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गायक के पार्थिव शरीर को पूनकुन्नम के उनके घर से वापस ले जाने से पहले लोगों के लिए क्षेत्रीय रंगमंच, संगीत नाटक अकादमी में रखा जाएगा। केरल के मंत्री आर. बिंदू, ए. के. ससींद्रन और के. राजन, कांग्रेस नेता वी. एम. सुधीरन ने भी गायक को श्रद्धांजलि दी। शनिवार सुबह आठ बजे पार्थिव शरीर को एर्नाकुलम जिले के चेंदमंगलम में उनके पैतृक घर ले जाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, अंतिम संस्कार दोपहर साढ़े तीन बजे तय किया गया है।
संगीतकारों और फिल्मी हस्तियों ने मशहूर गायक पी. जयचंद्रन को श्रद्धांजलि दी
You may also like
अहान शेट्टी की नई फिल्म 'Sanki' की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में होगी शुरू, 2027 में होगी रिलीज.
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.