Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

संगीतकार एआर रहमान को अस्पताल से छुट्टी मिली

संगीतकार ए. आर. रहमान को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डिहाइड्रेशन के कारण उन्हें चेन्नई के निजी
अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रहमान के परिवार ने ये जानकारी दी। रहमान के मैनेजर सेंथिल वेलन ने बताया कि संगीतकार (58) को रविवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले उनकी बहन ए. आर. रेहाना ने उन खबरों का खंडन किया था कि रहमान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रेहाना ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘‘उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी और एब्डोमिनल संबंधी समस्या थी।’’ रहमान के मैनेजर ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में गर्दन में दर्द की भी शिकायत की थी। वेलन ने पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘वे (रहमान) अभी घर वापस आए हैं। वे पूरी तरह ठीक हैं। उन्हें आज (रविवार) सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कुछ जांच कीं और सबकुछ सामान्य है।’’

रहमान के बेटे ए. आर. अमीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन की एक तस्वीर साझा की। बुलेटिन में अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि रहमान ‘‘शरीर में पानी की कमी के बाद अस्पताल आए थे, नियमित जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।’’ इससे पहले, रहमान के अस्पताल मे भर्ती होने संबंधी खबरें आने पर अमीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की थी।

उन्होंने लिखा, ‘‘हमारे सभी प्यारे प्रशंसकों, परिवार और शुभचिंतकों को, मैं आपके प्यार, प्रार्थनाओं और सहयोग के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। मेरे पिता शरीर में पानी की कमी के कारण थोड़ा कमजोर महसूस कर रहे थे, इसलिए हमने कुछ नियमित जांच कराईं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब उनकी तबीयत ठीक है।’’

अमीन ने लिखा, ‘‘आपके शब्द और आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं। हम वास्तव में आपकी चिंता और निरंतर सहयोग की सराहना करते हैं। आप सभी को बहुत सारा प्यार और आभार!’’ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से बात कर रहमान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। स्टालिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने मुझे बताया है कि वह ठीक हैं और जल्द ही घर लौटेंगे