फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि उन्होंने और उनके पति अभिनेता सत्यदीप मिश्रा ने अपनी बेटी का नाम मातारा रखा है। 11 अक्टूबर, 2024 को मसाबा ने बेटी को जन्म दिया था। गुप्ता ने ‘इंस्टाग्राम’ पर मातारा का अर्थ साझा किया।
उन्होंने पोस्ट में मिश्रा को टैग करते हुए लिखा, ‘‘मातारा के साथ तीन महीने।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘यह नाम नौ हिंदू देवियों की दिव्य स्त्री ऊर्जा का प्रतीक है, जो उनकी शक्ति और ज्ञान को दर्शाता है। साथ ही, हमारी आंखों का तारा भी है।’’ मसाबा और मिश्रा ने 2023 में शादी की थी। दोनों ने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘मसाबा मसाबा’ में अभिनय किया था।
Masaba Gupta ने 3 महीने बाद किया बेटी के नाम का खुलासा
You may also like
फिल्म 'धुरंधर' की जबरदस्त कमाई का सिलसिला जारी, 550 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार.
अभिनेत्री करीना कपूर खान, अभिनेता अजय देवगन समेत कई सितारों ने लियोनेल मेसी से की मुलाकात.
बगले में मृत पाए गए Hollywood Director रॉब रेनर और उनकी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस.
लियोनल मेसी के इवेंट में बॉलीवुड की चमक, करीना कपूर से अजय देवगन तक पहुंचे ये सितारे.