Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

इस ब्रिटिश स्टार ने खुद को बताया तब्बू का सबसे बड़ा प्रशंसक, मुंबई में अभिनेत्री से की मुलाकात

Mumbai: ब्रिटिश स्टार मार्क स्ट्रॉन्ग ने मुंबई में अपनी "ड्यून: प्रोफेसी" की सह-कलाकार तब्बू से मुलाकात की और इसे बेहतरीन बताया। 61 साल के अभिनेता इस वक्त भारत की यात्रा पर हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तब्बू के साथ तस्वीरें शेयर कीं और कहा कि वह बॉलीवुड स्टार के सबसे बड़े प्रशंसक हैं।

कैप्शन में लिखा- "ग्लैमरस, खूबसूरत, प्रतिभाशाली तब्बू और प्रशंसक फ्रांसेस्का और जाविस्को का फिर से मिलना एक शानदार शाम रही। @tabutiful #dune #duneprophecy #mumbai।"

तब्बू ने इंस्टाग्राम पर मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं और कैप्शन दिया, "जेविक्को और फ्रांसेस्का फिर से एक हुए!!! (दिल वाले इमोजी के साथ) @mrmarkstrong।"