Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

बिना कुछ बोले ही रोंगटे खड़े कर गए मनोज बाजपेयी

अपनी शानदार ऐक्टिंग का लोहा मनवाने वाले मनोज बाजपेयी एक बार फिर धमाकेदार फिल्म लेकर आने वाले है। ऐक्टर की मचअवेटेड फिल्म 'भैया जी' जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है. इस चंद सेकेंड के टीजर में मनोज बाजपेयी ने बिना कुछ बोले ही ऐसी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है कि वीडियो देखकर सभी हक्के-बक्के रह गए है। ये टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सब जगह छा गया। 

टीजर का पहला सीन ही जबरदस्त है. इसमें दिखाया गया है कि कुछ लोग एक जमीन पर पड़े इंसान को मारने की बात करते हैं. जमीन पर बेहोश व्यक्ति को पहले से ही काफी चोट आई है. तभी भीड़ में खड़ा एक व्यक्ति जैसे ही वार करने चलता है वो बेहोश इंसान जाग उठता है. ये व्यक्ति कोई और नहीं मनोज बाजपेयी हैं. इस टीजर में मनोज बाजपेयी के चेहरे के एक्सप्रेशन और लुक इतना ज्यादा खतरनाक है कि उसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।