Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

'लक्ष्य' के 20 साल पूरे, इस दिन दोबारा सिनेमाघरों में होगी रिलीज

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म "लक्ष्य" अपनी 20वीं एनिवर्सिरी के मौके पर फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1999 के कारगिल वॉर की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। ऋतिक ने फिल्म में करण शेरगिल का किरदार निभाया है, जो भारतीय सेना में शामिल होता है।

फिल्म की ओरिजिनल रिलीज डेट 18 जून 2004 है, लेकिन 21 जून को ये फिर से स्क्रीन पर आएगी। ऋतिक और फरहान दोनों ने एक्स पर फिल्म की दोबारा रिलीज की डेट शेयर की।

फिल्म के ट्रेलर के साथ कैप्शन में लिखा है, "आइए, उस फिल्म के सफर को फिर से याद करें, जिसने अनगिनत सपनों को जगाया और पीढ़ियों को प्रेरित किया। लक्ष्य के 20 साल पूरे होने का जश्न, 21 जून को सिनेमाघरों में वापस आ रहा है।"

फरहान और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा भी थे। बोमन ईरानी, ​​अंजुला बेदी, लिलेट दुबे, एम. के. रैना, कुशल पंजाबी और ओम पुरी भी इस फिल्म में दिखे।