Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

MC STAN का यूट्यूब अकाउंट हुआ हैक

बिग बॉस 16 में कई सितारें आए लेकिन जिसने लोगों के वोट और दिल जीता वो बस MC STAN ही थे। शो में MC STAN को बहुत प्यार मिला साथ ही उनके स्टाइल को खूब पसंद भी किया गया। लेकिन रैपर के साथ आज एक बड़ी घटना घट गई है, दरअसल MC STAN का यूट्यूब अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी डालकर फेंस को दी है। बता दें कि STAN के यूट्यूब पर 9 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर है। 

MC STAN ने अपने इंस्टाग्राम हैन्डल पर स्टोरी डाली और अपने फॉलोअर्स को कहा कि वो उनके  यूट्यूब पेज पर कोई भी फैक लिंक को टच न करे, उनका अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है थोड़ा सब्र करो। रैपर ने @YOUTUBEINDIA को भी टैग कर चैनल के हैक होने की जानकारी दी। 

रैपर ने आगे एक और स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें हैकर्स ने चैनल पर बिटकॉइन कमाई के लिए एक क्यूआर कोड डाला हुआ था। STAN ने अपने फॉलोअर्स को क्यूआर कोड स्कैन न करने की भी चेतावनी दी।