Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

बॉक्स ऑफिस पर आई फिल्म L2 Empuraan की सुनामी, महज 48 घंटे के अंदर कर ली इतनी कमाई

मलयालम फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ ने सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को ये जानकारी दी। इस फिल्म में सुपरस्टार मोहनलाल लीड रोल में हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2019 में आई हिट फिल्म  ‘लूसिफर’  का सीक्वल है और गुरुवार को रिलीज हुई थी। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस आशिर्वाद सिनेमा ने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी साझा की।

पोस्ट में लिखा गया, “एल2: एम्पुरान ने 48 घंटे में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये आपके प्यार और समर्थन की वजह से मुमकिन हुआ।" फिल्म के पोस्टर पर भी लिखा था- "100 करोड़ क्लब में शामिल होकर इतिहास रचते हुए!"

एल2: एम्पुरान मलयालम सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसका निर्माण एंटनी पेरुंबवूर, गोपालम गोपालन और सुबाष्करण अली राजा ने किया है। इस फिल्म को मुरली गोपी ने लिखा है और इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, टोविनो थॉमस, अभिमन्यु सिंह, मंजू वारियर, जेरोम फ्लिन और एरिक एबुआने भी अहम किरदार निभा रहे हैं।