Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

रियलिटी शो 'रोडीज डबल क्रॉस' के विजेता बने कुशल तंवर, सह-प्रतियोगी हरताज-ऋषभ को हराया

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशल तंवर को रविवार को एडवेंचर रियलिटी शो एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस का विजेता घोषित किया गया। इसे रणविजय सिंह द्वारा होस्ट किया गया था। विजेता कुशल तंवर एल्विश यादव के गैंग के सदस्य बनकर उभरे हैं।

गुल्लू के नाम से मशहूर कुशल तंवर वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शो में लौटे और अपने दमदार प्रदर्शन से उन्होंने जीत हासिल की। फिनाले चैलेंज में तंवर ने सह-प्रतियोगी हरताज और ऋषभ को हराया।

गुल्लू ने कहा, "एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस जीतना सिर्फ एक खिताब नहीं था, ये एक तरह से मेरी शांत चीख थी जो आखिरकार सुनी गई। कोई सहारा नहीं था, कोई मार्गदर्शक हाथ नहीं था, जब मैं नीचे था तो मुझे उठाने वाला कोई नहीं था। मैं यह सब अकेले ही कर रहा था।"

उन्होंने कहा, "ये जीत एक ट्रॉफी से कहीं अधिक है। ये हर उस व्यक्ति के लिए एक प्रतीक है, जिसने कभी खुद को अकेला महसूस किया है, जिसे कभी यह कहा गया है कि वह पर्याप्त नहीं है। मैं अकेले ही इस रास्ते पर चला, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। और यही इस जीत का मतलब है: न प्रसिद्धि, न गौरव- बल्कि यह सबूत कि जब आपके पास कुछ भी नहीं है, तब भी आप सब कुछ बन सकते हैं।"

इस शो में एल्विश यादव, अभिनेत्री नेहा धूपिया, रिया चक्रवर्ती, गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला गैंग लीडर के रूप में नजर आए।