Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

कुणाल कामरा को गिरफ्तारी का डर, बचने के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर अपने चुटकुलों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। कामरा ने दलील दी कि वो तमिलनाडु के वल्लुपुरम जिले से हैं और उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का डर है।

मुंबई पुलिस की तरफ से दो बार तलब किए जाने के बाद 36 साल के स्टैंडअप कॉमेडियन ने मुंबई में अपने हालिया शो के दौरान शिंदे पर तीखी टिप्पणी की, जिससे वो मुश्किल में पड़ गए। ये विवाद मुंबई के खार में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कामरा के शो के दौरान हुआ, जहां उन्होंने शिंदे को निशाना बनाते हुए एक पैरोडी गाना गाया था।

गुस्साए शिवसेना समर्थकों ने रविवार रात क्लब और होटल में तोड़फोड़ की। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर खार पुलिस ने कामरा के खिलाफ उप-मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया है।