Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

बॉक्स ऑफिस पर 'मडगांव एक्सप्रेस' ने नहीं पकड़ी रफ्तार, दो हफ्ते में की इतनी कमाई

Madgaon Express Box Office Collection: एक्टर कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म "मडगांव एक्सप्रेस" ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। निर्माताओं ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट की तरफ से निर्मित ये कॉमेडी फिल्म 22 मार्च को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में "मडगांव एक्सप्रेस" को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। ओपनिंग विकेंड में फिल्म ने 7.16 करोड़ रुपये कमाए थे।

फिल्म निर्माताओं ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सोलिड जर्नी शुरू की है। पहले हफ्ते के बाद दूसरे में इसका प्रदर्शन शानदार रहा और दूसरे सोमवार को 71 लाख रुपये की कमाई करने के बाद, फिल्म ने मंगलवार को 65 लाख रुपये की कमाई की। बुधवार को 62 लाख रुपये और गुरुवार को 60 लाख रुपये। दो हफ्ते में कुल मिलाकर 20.33 करोड़ की कमाई की।"

"मडगांव एक्सप्रेस" बचपन के तीन दोस्तों - प्रतीक गांधी, दिव्येंदु और अविनाश तिवारी की तरफ से अभिनीत- की यात्रा पर आधारित है, जो गोवा की यात्रा पर निकलते हैं। लेकिन इस बीच उनके साथ कुछ गलत हो जाता है।

कुणाल खेमू "कलयुग", "गो गोवा गॉन" और "लूटकेस" जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं।उन्होंने "मडगांव एक्सप्रेस" की कहानी भी लिखी है। फिल्म में नोरा फतेही, उपेंद्र लिमये और छाया कदम भी हैं।