Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

खुशी-जुनैद की फिल्म ‘लवयापा’ पहले दिन बस इतनी कर पाई कमाई

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लवयापा’ सिनेमाघरों में इस शुक्रवार को रिलीज हुई. इस फिल्म का खूब प्रमोशन किया गया था लेकिन जेन जी लव स्टोरी पर बेस्ड ये फिल्म रिलीज के पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों में नहीं खींच पाई. इसी के साथ इसकी ओपनिंग भी काफी ठंडी रही. चलिए यहां जानते हैं ‘लवयापा’ ने रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?

लवयापा’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित ‘लवयापा’ 2022 की रिलीज तमिल फिल्म लव टुडे का रीमेक है. ‘लवयापा’ को वैलेंटाइन वीक में रिलीज किया गया है. हालांकि ‘लवयापा’ को दर्शकों का प्यार मिलता नजर नहीं आ रहा है. रिलीज के पहले ही दिन ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में ऑडियंस के लिए तरसती हुई नजर आई. वैसे फिल्म के ट्रेलर और इसके गानों को भी कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था जिसके चलते इसका बज भी खास नहीं था. वहीं अब फिल्म की रिलीज क पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

‘लवयापा’ गौरव (जुनैद) और बानी (खुशी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी लव स्टोरी में तब प्रॉब्लम्स खड़ी हो जाती है जब खुशी के पिता (आशुतोष राणा) उन्हें अपने फोन को एक्सचेंज करने और अपने प्यार को साबित करने का चैलेंज देते हैं. लवयापा की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर के अलावा ग्रुशा कपूर, युक्तम खोसला, तन्विका पार्लिकर, किकू शारदा, देविशी मदान, आदित्य कुलश्रेष्ठ, निखिल मेहता, जेसन थाम, यूनुस खान और कुंज आनंद ने अहम रोल प्ले किया है.