Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' का धमाकेदार टीजर हुआ आउट!

अक्षय कुमार एक बार फिर पर्दे पर देशभक्ति की अनोखी दास्तान सुनाने जा रहे हैं. 2019 की फिल्म 'केसरी' की सक्सेस के बाद अब वे फिल्म के सीक्वल 'केसरी चैप्टर- 2' के जरिए फैंस का दिस जीतने वाले हैं. उनकी इस फिल्म का शानदार और रौंगटे खड़े कर देने वाला टीजर सामने आ गया है. 'केसरी चैप्टर- 2' जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनसुनी कहानी पर बेस्ड है.

'केसरी चैप्टर- 2' के टीजर की शुरूआत कुछ डायलॉग्स से होती है. एक के बाद एक गोलियों की आवाज, इसी बीच मार पीट और चिल्लाने की आवाजों ने फैंस को हैरान कर दिया है. टीजर में सबसे पहले अमृतसर के गोल्डन टेंपल की झलक दिखाई जाती है. अक्षय टीजर में करीब एक मिनट के बाद मत्था टेके हुए नजर आते हैं. इसके बाद वो अलग-अलग गेटअप में दिखते हैं. वहीं अक्षय न्याय के लिए वकील बनकर कोर्ट में कानूनी लड़ाई भी लड़ रहे हैं.

कब रिलीज होगी ‘केसरी चैप्टर 2’?

अक्षय कुमार के साथ फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे जैसे सितारें अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं. केसरी 21 मार्च 2019 को रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था, जबकि अब 6 साल बाद इसका चैप्टर 2 आ रहा है. केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका डायरेक्शन करण सिंह त्यागी ने किया है.