Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

केरल: मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको ड्रग मामले में गिरफ्तार

मलयालम फिल्म अभिनेता शाइन टॉम चाको को पुलिस ने शनिवार को ड्रग मामले में गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी उस घटना के संबंध में लगभग चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद हुई, जिसमें वे कथित तौर पर कोच्चि में एक होटल से मादक पदार्थों के सिलसिले में की गई छापेमारी के दौरान भाग गए थे।

पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 (किसी भी मादक द्रव्य और मनोवैज्ञानिक पदार्थ का सेवन) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि चिकित्सा जांच और आगे की कार्यवाही जल्द ही की जाएगी। पुलिस की जारी औपचारिक नोटिस के जवाब में चाको शनिवार को पूछताछ के लिए कोच्चि सिटी पुलिस के सामने पेश हुए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार की रात को शाइन को जब पता चला कि पुलिस की टीम होटल में आई है तो वे तीसरी मंजिल पर अपने कमरे की खिड़की से दूसरी मंजिल पर कूद गए थे और फिर वे उसी मंजिल पर बने ‘स्विमिंग पूल’ से होते हुए सीढ़ियों से उतरकर भाग गए थे।