Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

कर्नाटक: कन्नड़ टीवी अभिनेता राकेश पुजारी का निधन

रियलिटी शो ‘कॉमेडी किलाडिगालु’ के तीसरे सीजन के विजेता और हास्य कलाकार राकेश पुजारी का उडुपी के पास निट्टे में रविवार को एक विवाह समारोह के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 34 वर्ष के थे। राकेश पुजारी के पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पुजारी को मेहंदी समारोह के दौरान दिल का दौरा पड़ा और कुछ ही देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उडुपी जिले में करकला के मूल निवासी राकेश पुजारी, दिनकर पुजारी और शांभवी के पुत्र थे। उन्हें टेलीविजन पर प्रसारित कन्नड़ धारावाहिक हिटलर कल्याण में शानदार अभिनय के लिए लोकप्रियता मिली। उन्होंने कई टेलीविजन कार्यक्रमों और फिल्मों में भी अभिनय किया। उनके असामयिक निधन पर अभिनेताओं समेत कन्नड़ टेलीविजन और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने संवेदना व्यक्त की है। राकेश पुजारी के परिजन ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार उनके गृहनगर करकला में किया जाएगा।