प्राइम वीडियो ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसका ओरिजिनल अनस्क्रिप्टेड शो "द ट्रेटर्स"12 जून को प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होगा। इसकी होस्टिंग फिल्म निर्माता करण जौहर कर रहे हैं। आईडीटीवी के प्रतिष्ठित बाफ्टा और एमी अवॉर्ड विजेता ग्लोबल फॉर्मेट "द ट्रेटर्स" को ऑल थ्री मीडिया इंटरनेशनल के सहयोग से और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।
इस शो में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 20 सेलिब्रिटीज शामिल होंगे, जो भरोसे और धोखे की इस अंतिम परीक्षा में एक बड़ी नकद राशि और खिताब जीतने के लिए एक-दूसरे को चुनौैती देंगे। 12 जून को प्रीमियर के बाद शो के नए एपिसोड हर गुरुवार को रिलीज होंगे।
प्राइम वीडियो इंडिया के हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल मधोक ने कहा, "प्राइम वीडियो लंबे समय से देश के कुछ सबसे बड़े और लोकप्रिय स्क्रिप्टेड शोज का घर रहा है। अब हम एक साहसिक कदम उठा रहे हैं, क्योंकि हम अपने अनस्क्रिप्टेड कंटेंट को विस्तार देते हुए अब तक की सबसे बड़ी रियलिटी सीरीज 'द ट्रेटर्स' पेश कर रहे हैं।"
"हमें खुशी है कि करण जौहर इस शो के होस्ट हैं, 20 सेलिब्रिटीज़ के इस तड़कते-भड़कते मिश्रण में माहौल को और गरमाने के लिए उनसे बेहतर कौन हो सकता है!, जहां हर कोई बड़ी नकद इनामी राशि और ‘अल्टीमेट विनर’ का खिताब जीतने की होड़ में है! द ट्रेटर्स वाकई में गहराई से जुड़ाव वाला मनोरंजन और दिमागी खेलों का अगला स्तर पेश करने जा रहा है, जो हमारे विविध दर्शकों को जरूर बांधे रखेगा।”
सबरीना डुगे ने कहा, "भारत दुनिया के सबसे गतिशील और रोमांचक मार्केट में से एक है, जहां की ऑडियंस रियलिटी शोज के प्रति बेहद उत्साही और ग्रहणशील है। 'द ट्रेटर्स' का भारतीय संस्करण इस दर्शक वर्ग के लिए उच्च स्तरीय सेलिब्रिटीज और ड्रामा पेश करता है, जो एक थ्रिलर जैसे गेमप्ले में लिपटा हुआ है।"
एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर नेहा खुराना ने कहा, "पूरी तरह से सेलिब्रिटी कास्ट और चौंका देने वाले ट्विस्ट्स के साथ 'द ट्रेटर्स' हाई-स्टेक्स रियलिटी एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए एक न भूलने वाला अनुभव बनने जा रहा है।"
करण जौहर के रियलिटी शो 'The Traitors' का प्रीमियर 12 जून को होगा
You may also like
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.