Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

कन्नड़ अभिनेता यश ने अपने जन्मदिन पर फिल्म 'टॉक्सिक' का टीचर किया रिलीज

फिल्म 'केजीएफ' फेम कन्नड़ सिनेमा स्टार यश ने बुधवार को अपने 39वें जन्मदिन के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' का फर्स्ट-लुक वीडियो जारी किया। 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जो 'मूथॉन' और 'लायर्स डाइस' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसे केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने मिलकर निर्मित किया है।

सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'केजीएफ: चैप्टर 2' (2022) की रिलीज के बाद ये कन्नड़ फिल्म यश की पहली परियोजना है। अभिनेता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पेज पर 'टॉक्सिक: बर्थडे पीक' शेयर किया। उन्होंने वीडियो के लिंक के साथ लिखा 'अनलीशड!!'

59 सेकंड की क्लिप में सिगार पीते यश सफेद सूट और फेडोरा पहने हुए 'पैराइसो' नामक एक पॉश नाइट क्लब में जाते हुए देखा जा सकता है। निर्माताओं ने अभी तक 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है