कन्नड अभिनेता किच्चा सुदीप ने अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपना सच्चा शुभचिंतक और पहला फैन बताया। खबरों के अनुसार, सुदीप की मां सरोजा संजीव का रविवार को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से बेंगलुरू के एक अस्पताल में निधन हो गया। सुदीप ने कहा कि उनकी मां सबसे निष्पक्ष, प्रेमपूर्ण और क्षमाशील थीं।
सुदीप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मेरी शिक्षक। मेरी सच्ची शुभचिंतक और मेरी पहली फैन। मेरे सबसे बुरे काम को भी पसंद करती थीं. मेरे पास उस दर्द को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं जो मैं अभी महसूस कर रहा हूं। मैं न तो इस खालीपन को स्वीकार कर पा रहा हूं और न ही जो कुछ हुआ है उसे स्वीकार कर पा रहा हूं। 24 घंटे में सब कुछ बदल गया।"
उन्होंने कहा, "ये एक कठोर सत्य है, जिसे हमारे मन और हृदय में जगह बनाने में समय लगेगा. मेरी मां एक महान आत्मा थीं और मुझे उनकी कमी खलेगी. आराम करो, अम्मा। मैं तुमसे प्यार करता हूं और मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है।"
अभिनेता ने बताया कि उनकी मां उन्हें हर सुबह 'गुड मॉर्निंग' संदेश भेजती थीं, लेकिन शनिवार को वो उनका संदेश नहीं देख पाए क्योंकि वे रियलिटी टीवी सीरीज 'बिग बॉस कन्नड' के सीजन 11 की शूटिंग में व्यस्त थे, जिसमें वे मेजबान की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे संदेश भेजे।"
कन्नड अभिनेता किच्चा सुदीप ने किया भावुक पोस्ट, अपनी मां को किया याद
You may also like
अहान शेट्टी की नई फिल्म 'Sanki' की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में होगी शुरू, 2027 में होगी रिलीज.
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.