Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

कंगना रनौत ने किया हॉलीवुड का रूख, हॉरर फिल्म 'ब्लेस्ड बी द इविल' से करेंगी डेब्यू

अभिनेत्री कंगना रनौत हॉलीवुड में हॉरर फिल्म "ब्लेस्ड बी द एविल" से डेब्यू करने जा रही हैं। आउटलेट वैरायटी के अनुसार "तनु वेड्स मनु", "फैशन" और "क्वीन" जैसी फिल्मों के लिए मशहूर रनौत एक्शन सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन की बेटी स्कारलेट रोज स्टेलोन और "टीन वुल्फ" अभिनेता टायलर पोसी के साथ अभिनय करेंगी।

इस फिल्म का निर्देशन अनुराग रुद्र करेंगे और इसकी पटकथा गाथा तिवारी लिखेंगी। दोनों ही इस प्रोजेक्ट को बनाएंगे। हॉरर ड्रामा बताई जा रही इस फिल्म का निर्माण इस साल गर्मियों में न्यूयॉर्क में शुरू होने की उम्मीद है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बाहर से आने वाली फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी के मद्देनजर निर्माता अमेरिका में भी फिल्म की शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद रनौत को हाल ही में "इमरजेंसी" में देखा गया था, जिसका उन्होंने निर्देशन भी किया था। जनवरी में रिलीज़ हुई इस फिल्म में रनौत ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी।