Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी', जानें तारीख

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 मार्च से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की जाएगी। ये फिल्म अपने सेंसर प्रमाणपत्र और सिख समुदाय को गलत ढंग से पेश करने के आरोपों की वजह से विवादों में रही और कई बार रिलीज टलने के बाद 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

'इमरजेंसी'  के समय पर आधारित इस फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। वे इसकी निर्देशक और निर्माता भी हैं। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर फिल्म की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "17 मार्च से नेटफ्लिक्स पर।"