अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर कुछ यादें साझा कीं जिसमें उन्होंने शीर्ष किरदार निभाया था। मंगलवार को ‘कहो ना प्यार है’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए। पिछले सप्ताह ही 51 वर्ष के हुए रोशन ने उस डायरी के कई पन्ने साझा किए जो उन्होंने 27 साल पहले फिल्म की तैयारी के लिए लिखनी शुरू की थी।
14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता राकेश रोशन ने किया था और इस फिल्म से अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी कॅरियर की शुरुआत की थी। रोशन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘27 साल पहले के मेरे नोट्स। मेरी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के लिए तैयारी कर रहा हूं। मुझे याद है कि मैं कितना नर्वस था। आज भी मैं कोई फिल्म शुरू करते हुए इतना ही नर्वस हो जाता हूं। मुझे यह सब साझा करना थोड़ा असहज लग सकता है, लेकिन फिल्म जगत में 25 साल बिताने के बाद मुझे लगता है कि मैं इसे संभाल सकता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तब से अब तक, क्या बदला? मैं इन पन्नों को देखता हूं तो लगता है कुछ भी नहीं।’’
रोशन ने लिखा, ‘‘कहो ना प्यार है’’ की 25वीं वर्षगांठ है। और मैं केवल अपनी रफ़ कॉपी की इन लिखावटों की खुशी मनाना चाहता हूं। पहले पन्ने पर नीचे लिखा है ‘एक दिन’। ऐसा एक दिन आया ही नहीं। हो सकता है आया भी हो लेकिन मैंने तैयारियों में रहते हुए इसे गंवा दिया हो।’’ इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने दोहरी भूमिका निभाई थी। इसमें अनुपम खेर, दलीप ताहिल, मोहनीश बहल, आशीष विद्यार्थी, सतीश शाह, फरीदा जलाल और तनाज ईरानी ने भी काम किया था।
इस फिल्म के बाद अपने अब तक के ढाई दशक के कॅरियर में रोशन ने ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कोई मिल गया’, ‘लक्ष्य’, ‘धूम 2’, ‘जोधा अकबर’, ‘कृष’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘सुपर 30’ और ‘वॉर’ आदि फिल्मों के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी आने वाली फिल्म ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर भी उनके साथ दिखाई देंगे।
‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे हुए, यादों में डूबे ऋतिक रोशन
You may also like
अहान शेट्टी की नई फिल्म 'Sanki' की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में होगी शुरू, 2027 में होगी रिलीज.
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.