Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

क्या सुनील ग्रोवर की फैन फॉलोइंग से जलते है कपिल शर्मा

द ग्रेट इंडियन कपिल शो इन दिनों खूब सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है क्योंकि फिर से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ नजर आने वाले हैं। कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर पूरी टीम के साथ मिलकर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का खूब प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह समेत पूरी स्टार कास्ट की तारीफों में पुल बांधे हैं। कपिल ने जहां एक तरफ अर्चना पूरन सिंह को शो के लिए लकी बताया वही सुनील ग्रोवर के फैंस पर भी कमेन्ट किया। 

 शो के प्रमोशन के दौरान कपिल ने कहा आप सभी सुनील पाजी को बहुत प्यार करते हैं। पूरा शो एक तरफ और इनकी फैन फॉलोइंग एक तरफ है।