Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

करण जौहर के किराए के घर पर लेखा वाशिंगटन के साथ लिव इन में रहेंगे इमरान खान

आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। 'कट्टी बट्टी' के बाद से इमरान ने कोई फिल्म नहीं की। वहीं, इन दिनों एक्टर एक बार फिर लाइमलाइट में आए है, इसकी वजह करण जौहर और उनका घर है। 

इमरान खान ने अवनतिका मलिक को 8 साल डेट करने के बाद शादी कर ली थी। एक्टर की लव स्टोरी उनके करियर की शुरुआत में काफी चर्चा में भी रही। हालांकि, बाद में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। इमरान इन दिनों लेखा वॉशिंगटन को डेट कर रहे है। इमरान अब लेखा वॉशिंगटन के लिव इन में रहेंगे। कारण जौहर ने उन्हे अपना घर किराए पर दिया है।