Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

मैं एक हॉरर फिल्म करना चाहता हूं: अभिनेता दिव्येंदु शर्मा

'मिर्जापुर' स्टार दिव्येंदु का कहना है कि वे किसी हॉरर फिल्म में भूत का किरदार निभाना पसंद करेंगे क्योंकि ये एक ऐसी शैली है जिसे उन्होंने अभी तक नहीं देखा है। भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के पूर्व छात्र, दिव्येंदु शर्मा ने 2011 में आई कॉमेडी फिल्म "प्यार का पंचनामा" से शुरुआत की थी।

दिव्येंदु को वैब सीरीज "मिर्जापुर", "द रेलवे मेन" और इस साल की हिट कॉमेडी फिल्म "मडगांव एक्सप्रेस" से प्रसिद्धि मिली।दिव्येंदु मानते हैं कि सफलता अपने साथ आती है लेकिन उन्होंने इसे शालीनता के साथ निभाना सीख लिया है। दिव्येंदु शर्मा ने पीटीआई वीडियो से कहा, "इस पल का आनंद लेना और इसे वहीं छोड़कर आगे बढ़ना जरूरी है, नहीं तो एक कलाकार के रूप में ये आप पर बोझ बन जाएगा। मैं अपने प्रशंसकों का आभारी हूं जो मेरे काम की तारीफ करते हैं।फिर भी, उस दबाव की वजह से मैं एक ही तरह के किरदार बार-बार नहीं निभाना चाहता।"

अपनी आगामी फीचर फिल्म "अग्नि" में दिव्येंदु ने समित नाम के पुलिसकर्मी का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने बहनोई विट्ठल जो कि एक दमकलकर्मी है उसके साथ शहर में आग की घटनाओं में अचानक हो रहे इजाफे की जांच करता है। फिल्म प्रतीक गांधी विट्ठल का किरदार निभा रहे हैं। एक्शन थ्रिलर "परजानिया" और "रईस" फेम राहुल ढोलकिया ने डायरेक्ट किया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन में बनी "अग्नि" का प्रीमियर छह दिसंबर से प्राइम वीडियो पर होगा।