Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

IIFA अवार्ड्स ने भारतीय सिनेमा को दुनिया भर में आगे बढ़ाया: शाहरुख खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर ले जाने का श्रेय अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कारों को दिया है।

उन्होंने कहा, "ये भारतीय सिनेमा को आगे ले जाने वाली अद्भुत उपलब्धि है... आईफा के साथ अच्छा समय गुजरा है और मैं उनके (आयोजकों) लिए प्रार्थना करता हूं कि वे भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाएं।" शाहरुख खान ने कहा कि वे आईफा अवार्ड्स के 25वें संस्करण का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।

आईफा अवार्ड्स राजस्थान के जयपुर में आठ और नौ मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस बार आईफा अवार्ड्स को अभिनेता शाहरुख खान के साथ अभिनेता कार्तिक आर्यन भी होस्ट करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जयपुर में आईफा अवार्ड्स की मेजबानी करना उनके लिए सम्मान की बात है।