Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

हाउसफुल 5' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार की कॉमेडी ने जीता दिल

अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में भरपूर कॉमेडी और मनोरंजक पल दिखाए गए हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ट्रेलर के बंदर वाले सीन की काफी जोर-शोर से चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया पर इसके मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। दर्शकों ने 'हाउसफुल 5' को कॉमेडी का किंग बताया है और अक्षय कुमार की एक्टिंग की भी तारीफ की है। फिल्म की कास्टिंग और रिलीज डेट ने लोगों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। ट्रेलर को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है।

फिल्म की रिलीज डेट 6 जून 2025 तय की गई है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “अब मनोरंजन होगा 5 गुना ज्यादा, 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।” 'हाउसफुल 5', जिसे तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है, भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी में से एक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। प्रशंसकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है और यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।