Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक अलग हुए

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को चार साल के रिश्ते के बाद पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग होने का ऐलान किया। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।

हार्दिक और नताशा की 31 मई 2020 को शादी हुई थी और इसी साल 30 जुलाई को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ था। 

उन्होंने 14 फरवरी 2023 को उदयपुर में भव्य समारोह में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में रीति रिवाज से दोबारा शादी की थी। 

इंस्टाग्राम पर हार्दिक ने लिखा, "चार साल साथ रहने के बाद नताशा और मैंने मिलकर अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर अच्छी कोशिश की और सब अपना बेस्ट दिया। अब हम लोगों को लगता है कि अलग होने में हम दोनों की भलाई है। ये हमारे लिए मुश्किल फैसला था क्योंकि हमने साथ मिलकर परिवार के तौर पर आनंद लिया, एक दूसरे का सम्मान किया और साथ दिया। हमें अगस्त्य जैसा तोहफा मिला। अब वही हम दोनों की जिंदगी का केंद्र रहेगा। हम एक दूसरे का पूरा साथ देंगे ताकि हम अपने बेटे अगस्त्य के लिए हर वो काम करें, जिससे उसे खुशी मिले।

उन्होंने लिखा, "हम सभी से अपील करते हैं कि इस संवेदनशील मौके पर आप लोग हमारी प्राइवेसी का सम्मान रखेंगे।"