Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी, सालार फिल्म री-रिलीज होगी

प्रभास की 2023 की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सालार' एक बार फिर पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. अब ये फिल्म फिर से रिलीज होने जा रही है. री-रिलीज के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है जिसमें फिल्म शानदार बिजनेस कर रही है. 

'सालार' 21 मार्च को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है. री-रिलीज से एक हफ्ते पहले मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है जिसमें 'सालार' धड़ाधड़ टिकट बेच रही है. 'सालार' की एडवांस बुकिंग को शुरू हुए दो दिन हुए हैं और सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दो दिन में 50 हजार टिकट बेच लिए हैं.

'सालार' ने री-रिलीज के लिए एडवांस बुकिंग के पहले दिन ही 25 हजार रुपए टिकट बेच डाले थे. वहीं दूसरे दिन भी 'सालार' ने 25 हजार टिकटों की बिक्री की है. 'सालार' को लेकर दर्शकों में जो क्रेज देखने को मिल रहा है वो इस तरफ इशारा कर रहा है कि पहली बार की तरह इस बार भी प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई करेगी और नए रिकॉर्ड बनाएगी.