Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

'अकाल' का दमदार ट्रेलर जारी, गिप्पी ग्रेवाल और निमरत खैरा फिल्म का प्रमोशन करते दिखे

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार गिप्पी ग्रेवाल और निमरत खैरा को बुधवार को अंधेरी में अपनी फिल्म 'अकाल' के प्रमोशन के दौरान देखा गया। दोनों के शानदार लुक ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी। फिल्म के लेखक, निर्देशक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल, काले रंग की डेनिम जैकेट, टी-शर्ट और डेनिम पैंट में नजर आए। उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश स्नीकर्स के साथ पूरा किया।

निमरत खैरा ने गुलाबी रंग का सलवार सूट और मैचिंग दुपट्टा पहना। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक हील्स के साथ खूबसूरत बनाया। फिल्म 'अकाल' में गिप्पी ग्रेवाल, निमरत खैरा, गुरप्रीत घुग्गी और निकितिन धीर नजर आएंगे। इस फिल्म के लेखक, निर्देशक और मुख्य अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल हैं, इसलिए फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की रिलीज नजदीक आते ही दर्शकों की इसे देखने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है।