Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Mumbai: प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को यहां निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थे। ये जानकारी उनकी बेटी नयाब ने दी। पंकज उधास 72 साल के थे। वो "चिट्ठी आई है" और "जिएं तो जिएं कैसे" जैसे गीतों और गजलों के लिए जाने जाते हैं। एक पारिवारिक सूत्र ने बताया कि पंकज उधास का ब्रीच कैंडी अस्पताल में करीब सुबह 11 बजे निधन हो गया। 

उधास ने 'नाम', 'साजन' और 'मोहरा' सहित कई हिंदी फिल्मों में पार्श्व गायक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। नयाब ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया, "बहुत भारी मन से, हम आपको पद्मश्री पंकज उधास के 26 फरवरी 2024 को लंबी बीमारी के कारण दुखद निधन होने की सूचना दे रहे हैं।’’ पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।