मशहूर मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। शनिवार को 61 साल की उम्र में विक्रम गायकवाड़ का निधन हो गया था। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, वरुण धवन और अर्जुन कपूर सहित कई सितारों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वो "अपने हुनर के उस्ताद", "अच्छे इंसान" और "सच्चे जादूगर" थे। विक्रम गायकवाड़ को तीन दिन पहले ब्लर प्रेशर की समस्या के कारण पवई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता को "83", "उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" और "पोन्नियिन सेलवन" जैसी फिल्मों में काम के लिए जाना जाता है। ‘दंगल’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके आमिर खान ने मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आमिर खान प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में विक्रम को याद करते हुए उन्हें एक बेहतरीन तकनीशियन और विनम्र इंसान बताया। फिल्म इंडस्ट्री ने उनके निधन को एक बड़ी क्षति बताया है।
उन्होंने लिखा, "हम बहुत दुख के साथ महान मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ को अलविदा कह रहे हैं। मुझे उनके साथ 'दंगल', 'पीके' और 'रंग दे बसंती' जैसी फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला था।" सुपरस्टार ने एक बयान में कहा, "वो अपने हुनर के सच्चे उस्ताद थे और उनके काम ने कई अभिनेताओं को अविस्मरणीय किरदारों में बदल दिया, जो हमेशा पर्दे पर जिंदा रहेंगे। मेरी और आमिर खान प्रोडक्शंस यानी एकेपी के सभी लोगों की ओर से उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। हम आपको याद करेंगे दादा।"
अभिनेता वरुण धवन ने अपनी फिल्म "बदलापुर" के दौरान उनके साथ काम करने को याद किया और दिवंगत मेकअप आर्टिस्ट को "सच्चा जादूगर" बताया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मुझे 'बदलापुर' में विक्रम गायकवाड़ सर के साथ काम करने का सौभाग्य मिला, उन्होंने मेरे लुक को बारीकी से डिजाइन करने में मेरी मदद की। एक 'सच्चे जादूगर' जिन्होंने भारतीय सिनेमा को आगे बढ़ाया। धन्यवाद दादा ओम शांति।"
स्पोर्ट्स ड्रामा '83' में विक्रम गायकवाड़ के साथ काम कर चुके अभिनेता रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेकअप आर्टिस्ट की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, "दादा (कबूतर, नजर ताबीज, अनंत प्रतीक, हाथ जोड़े हुए और दिल टूटने वाले इमोजी)।" वहीं, अभिनेता अर्जुन कपूर ने विक्रम गायकवाड़ को याद करते हुए उन्हें जेंटल सोल बताया, जिसमें प्रतिभा का अद्भुत समावेश है।"
उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा, "जब हमने साथ में 'पानीपत' में काम किया तो दादा का जादू देखने का सौभाग्य मिला। वो जेंटल सोल थे, जिनमें प्रतिभा का अद्भुत समावेश था।" अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी विक्रम गायकवाड़ को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके साथ काम करना एक सम्मान था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,"हमारे लीजेंडरी विक्रम दादा। रेस्ट इन पीस। आपके साथ काम करना, आपसे सीखना, आपका जादू देखना – ये मेरे लिए सम्मान था। हमेशा आप के प्रति सम्मान और श्रद्धा रहेगी।"
अनुष्का शर्मा ने विक्रम गायकवाड़ को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "आरआईपी दादा। ओम शांति।" वहीं, सोनम कपूर, जिन्होंने विक्रम गायकवाड़ के साथ "दिल्ली-6" और "मौसम" जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका काम और समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।
उन्होंने हिंदी, मराठी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया था। उन्होंने ‘83’, ‘शकुंतला देवी’, ‘तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर’, ‘संजू’, ‘दंगल’, ‘पीके’, ‘3 इडियट्स’ ‘ओमकारा’ जैसी फिल्मों के लिए काम किया है। उन्होंने 2012 में विद्या बालन अभिनीत 'डर्टी पिक्चर' के लिए सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट का अवॉर्ड जीता। उन्होंने 2014 में बंगाली फिल्म जातिश्वर के लिए भी पुरस्कार जीता।
मशहूर मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ के निधन पर फिल्मी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी
You may also like
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.