अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अल्लू अर्जुन और सुनील शेट्टी सहित फिल्म जगत की कई हस्तियों ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई की सराहना की है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए बर्बर आतंकवादी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान गई थी। भारतीय सेना के अनुसार, पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में जिन नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए उनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना भी शामिल है।
अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक तस्वीर साझा की जिस पर 'ऑपरेशन सिंदूर' लिखा नजर आ रहा है। अभिनेता ने इसे साझा करते हुए लिखा, "जय हिंद। जय महाकाल।" मंडी से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर लिखा, "जो हमारी रक्षा करते हैं, भगवान उनकी रक्षा करें। हमारे सुरक्षाबलों की सुरक्षा और सफलता की कामना करती हूं। 'ऑपरेशन सिंदूर'।
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने लिखा, "न्याय हो। जय हिंद। ऑपरेशन सिंदूर।" अभिनेता सुनील शेट्टी ने 'इंस्टाग्राम' पर लिखा कि बिल्कुल बर्दाशत नहीं करेंगे। पूर्ण न्याय। 'ऑपरेशन सिंदूर'। फिल्मकार शेखर कपूर ने कहा कि भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले का जवाब जिम्मेदारी से और आत्मविश्वास के साथ दिया है। अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा, "जय हिंद की सेना… भारत माता की जय।" फिल्मकार मधुर भंडारकर ने लिखा, "हमारी प्रार्थनाएं सेना के साथ हैं। देश एकजुट है। जय हिंद, वंदे मातरम्।"
अदाकारा निमरत कौर ने 'इंस्टाग्राम' पर लिखा, "हम अपनी सेना के साथ हैं। एक देश, एक मिशन। जय हिंद।" निमरत कौर के पिता सेना में अधिकारी थे और उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, "भारत माता की जय।" पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले गायक अदनान सामी ने 'एक्स' पर लिखा, "जय हिंद। ऑपरेशन सिंदूर।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल को शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में सेना को खुली छूट दी थी ताकि वो पहलगाम आतंकवादी हमले का जवाब देने के लिए जगह, समय और तरीका खुद तय कर सकें।
फिल्मी हस्तियों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की
You may also like
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.