Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

रिलीज के नौ दिन बाद ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म क्रू

हीस्ट कॉमेडी फिल्म 'क्रू' ने रिलीज के नौ दिनों के अंदर ही 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म मेकर्स के मुताबिक नौ दिन में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 104.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। राजेश ए. कृष्णन के डायरेक्शन में बनी 'क्रू' 29 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन लीड रोल में है। फिल्ल में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी हैं।'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शुरुआती दिन में दुनियाभर में 20.07 करोड़ रुपये की कमाई की और छह अप्रैल तक ये कलेक्शन 94.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। रिलीज के नौ दिनों के अंदर ये आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर गया। 

प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस अपडेट शेयर किया है।