Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

इमरान हाशमी की देशभक्ति से भरी 'ग्राउंड जीरो' अब प्राइम वीडियो पर ग्लोबली रिलीज

प्राइम वीडियो ने इमरान हाशमी की नई फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की ग्लोबल स्ट्रीमिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म अब 240 से ज़्यादा देशों में देखी जा सकती है। इस फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने किया है और इसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया है। यह एक देशभक्ति से भरी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें इमरान हाशमी के साथ साईं तम्हणकर, जया हुसैन और मुकेश तिवारी भी नजर आए हैं। फिल्म बीएसएफ अफसर नरेंद्र नाथ की सच्ची बहादुरी को दर्शाती है।

यह फिल्म 2001 के संसद हमले के मास्टरमाइंड को पकड़ने की कहानी पर बनी है, जिसमें जवानों की बहादुरी, बलिदान और देश के प्रति प्रेम को बहुत भावुक अंदाज़ में दिखाया गया है। 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और अब प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।